loving poetry

Wednesday, 16 May 2012

Maa ke Naam

माँ
समुद्र है प्‍यार का
अहसास है विश्वास का
माँ कहते हैं उस ताकत को
जो नाम है भगवान का
बच्‍चों की तमन्‍ना व जरूरत है माँ
यही या कुछ और है माँ
जीवन का हर अहसास है माँ
बच्‍चों की आँखों से दिल को जान जाना
बिन कहे हर बात समझ जाना,
क्‍या कहें उनके बारे में जोखुद
तो इन्‍सान पर बच्‍चों के लिए भगवान हैं
जीती है दुनिया नाम से इनके
नाम से सारा जहाँ है इनके
ये कुदरत की सच्‍चाई, खुदा की खुदाई है
माँ ही एक प्‍यार की मूरत बनाई है
दरिया है प्‍यार का, नाम है भगवान का
माँ कहते हैं जिसे, स्‍थान है भगवान का।

No comments:

Post a Comment