* अति विचित्र गति प्रेम की ज्यों ज्यों ह्रदय समात l
'अक्षर' अपनो राज करि , ह्रदयन हू विलगात ll
* महँगो रस्तो प्रेम को , दुःख बाढ़े सुख खोय l
दुख में सुख अनुभव करे , 'अक्षर' प्रेमी होय ll
* प्रेमी सदा पतंग सम , प्रेम अगन जल जात l
ताहू उफ़ बोले नहीं , 'अक्षर' प्रमुदित गात ll
* प्रेम बाण की मार सों , मरे हजारों बार l
'अक्षर' प्रेमी मर गया , फिर मरने तैयार ll
* 'अक्षर' जासों नेह अति , सोही दीखे नाय l
प्रेमी भीतर बंद है , बाहिर कैसे पाय ll
* 'अक्षर' जब चाह्यो नहीं , मिल्यो हजारों बार l
अब चाहूँ तो छुप गयो , प्रेम उलट व्यौहार ll
* नहीं मान सम्मान की , नहीं बदन की आश l
'अक्षर' कुछ मांगू नहीं , जो तू रहवे पास ll
* बाहिर देखूं ना मिले , बंद नैन मिलि जाय l
'अक्षर' फूटै नैन हू , जो प्रेमी बिलागाय ll
* प्रेम विकट जल धार है डूबे सों तिर जाय l
'अक्षर' बाहिर आइके , फिरि फिरि भीतर जाय ll

No comments:
Post a Comment